03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऑपरेशन सिंदूर से घबराए शहबाज शरीफ, आसिम मुनीर को मीटिंग के बीच में कर दिया खड़ा

Spread the love

एफएनएन, नेशनल डेक्स: पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारी नुकसान हुआ था. इसके बाद पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विदेश दौरे पर निकल गए. वे हर जगह जाकर कह रहे हैं कि पाकिस्तान ने भारत को तगड़ा जवाब दिया. शहबाज पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर को हर जगह खड़ा कर देते हैं और झूठी तारीफ करते हैं. इस बीच एक और वाकया सामने आया है. शहबाज ने अपने भाषण के दौरान तुर्किए में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खड़ा कर दिया.

दरअसल पाक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान-तुर्किए-अजरबैजान ट्रिलैटरल समिट में हिस्सा लिया. वे इस दौरान झूठ बोलने से बाज नहीं आए. शहबाज ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने हम पर हमला कर दिया. इसकी जवाबी कार्रवाई में पाक की वायुसेना ने ताकत दिखाई और उसके 6 एयरक्राफ्ट गिरा दिए. शहबाज ने आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ में कसीदे पढ़े. उनका सभी से परिचय करवाने के लिए मीटिंग के बीच खड़ा कर दिया.

पहलगाम आतंकी हमले पर बड़ा झूठ बोल गए शहबाज

पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी. इसमें पाक का हाथ था, लेकिन शहबाज इस मसले पर भी झूठ बोल गए. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति प्रिय देश है. पाकिस्तानी अखबर ‘बिजनेस रिकॉर्डर’ के मुताबिक भारत के साथ हुए संघर्ष का जिक्र करते हुए शहबाज ने कहा, “भारत अभी तक पाकिस्तान के खिलाफ कोई विश्वसनीय सबूत पेश नहीं कर पाया है और उसने न ही पहलगाम की घटना की किसी भी अंतरराष्ट्रीय संस्था जांच करवाई है. भारत ने हमारा प्रस्ताव नहीं माना.”

पाकिस्तान हमले का पहले ही बना चुका था प्लान

रिपोर्ट्स के मुताबिक शहबाज ने खुद यह बात मानी है कि वे भारत पर फज्र की नमाज के बाद हमला करने वाले थे, लेकिन भारत ने पहले ही जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी थी. पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारतीय शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में उसे तगड़ा झटका दे दिया. सेना ने पाकिस्तान के मुरीदके और नूरखान एयरबेस को काफी नुकसान पहुंचाया.

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img