03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली, गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, बुलंदशहर: बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात की कोतवाली पुलिस ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी को बुधवार को एक मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले रविंद्र के रूप में हुई है, जिसने 27 मई को अपने गांव की छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।

खुर्जा के पुलिस क्षेत्राधकारी (सीओ) विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के परिवार द्वारा खुर्जा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद रविंद्र के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पाक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सीओ ने कहा कि बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक ग्रामीण के ट्यूबवेल के पास सो रहा है। जब पुलिस की एक टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए मौके पर पहुंची, तो आरोपी रविंद्र ने पुलिस पर गोली चला दी।

विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। आरोपी को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। नाबालिग पीड़िता का फिलहाल मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img