03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव पर नेपाल ने जताई चिंता

Spread the love

एफएनएन, नेशनल डेस्क: नेपाल ने भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर गहरी चिंता जताई है और अपनी धरती का इस्तेमाल किसी भी शत्रुतापूर्ण गतिविधि के लिए न होने देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि वह हालिया घटनाओं से बेहद चिंतित है, विशेष रूप से उस आतंकी हमले के बाद जो भारत के पहलगाम में हुआ और जिसमें एक नेपाली नागरिक समेत 26 लोगों की जान गई। नेपाल सरकार ने अपने बयान में कहा, “नेपाल पहलगाम में हुए निर्दोष पर्यटकों पर आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है और भारत के साथ इस दुख की घड़ी में खड़ा है।”

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि नेपाल अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण किसी भी शत्रुतापूर्ण ताकत को अपने पड़ोसियों के खिलाफ अपनी जमीन के इस्तेमाल की इजाजत नहीं देगा। नेपाल ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अंतरराष्ट्रीय एकजुटता का समर्थन करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रकार की हिंसा या आतंक की नीति का पक्षधर नहीं है।

इस बीच, नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री बिमलेंद्र निधि ने भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना की है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, “हम आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ हैं और भारतीय सेना को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई देते हैं।”

नेपाल की प्रतिक्रिया भारत द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के एक दिन बाद आई है। भारत ने यह ऑपरेशन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया था। यह कदम पहलगाम में पर्यटकों पर हुए हमले के जवाब में उठाया गया।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img