03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ट्रक से कश्मीर जा रहे थे आतंकी, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चारों को मार गिराया, जानें कैसे

Spread the love

एफएनएन, जम्मू : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे स्थित नगरोटा में बान टोल प्लाजा के पास यह मुठभेड़ हुई है। दरअसल, खुफिया एजेंसी से सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल बान टोल प्लाजा के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सुबह पांच बजे के करीब एक ट्रक में आतंकियों का समूह जम्मू-श्रीनगर हाईवे के रास्ते कश्मीर जा रहा था। ट्रक को नाके पर रोका गया और चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रक में सवार आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए आतंकी जंगल की तरफ भाग निकले। जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान आतंकियों ने फिर से सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए चारों आतंकियों को मार गिराया।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के किनारे नगरोटा में सेना के कैंप की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मुठभेड़ के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया गया है। जिस ट्रक में आतंकी आए थे, उसका नंबर जम्मू-कश्मीर का है। ट्रक से भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए जाने की खबर है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img