03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सितारगंज में सिपाही को अगवा कर चलती कार से फेंकने की कोशिश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • सरपट कार दौड़ाकर कई वाहनों को टक्कर मारी,  दो राहगीरों को भी जख्मी किया
  • दिलेर सिपाही कार समेत ड्राइवर को  कोतवाली लाया, दूसरा फरार, चार हिरासत में

एफएनएन, सितारगंज। संदिग्ध कार चोरों ने सिपाही को अगवा कर लिया और मारपीट करते हुए चलती कार से बाहर फेंकने की कोशिश भी की। दबंग बदमाश ने सिपाही को कब्जे में लेकर कार कोतवाली के बजाय उल्टी दिशा में दौड़ा दी।  अंधाधुंध दौड़ रहे उस सिरफिरे की कार बेकाबू होकर कई चौपहिया, दुपहिया वाहनों से जा भिड़ी और सड़क पर पैदल चल रही महिला समेत दो लोगों को भी चपेट में  लेकर घायल कर दिया। दिलेर कांस्टेबिल ने हिम्मत दिखाते हुए ड्राइवर पर काबू पाया और उसे कार समेत कोतवाली लेकर आया।  हालांकि उसका दूसरा साथी भाग निकलने में सफल रहा। पुलिस ने इस मामले में दबंग कार चालक समेत कुल चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक उसे चोरी की कार नगर में दिखाई देने की सूचना मिली थी। इस पर कांस्टेबल नरेंद्र यादव व जगदीश लोहनी अमरिया चौराहे पर वाहन चेकिग करने को पहुंचे थे। चेकिग के दौरान उन्हें एक होंडा कार यूपी 25 एए 0552 दिखाई दी। कार के संदिग्ध होने की आशंका पर दोनों पुलिस कर्मी कार चालक समेत वाहन को कोतवाली लाने लगे। कार को लाते समय कांस्टेबल नरेंद्र यादव उसी कार में सवार हो गए जबकि कांस्टेबल जगदीश लोहनी कार के पीछे अपनी बाइक से कोतवाली आने लगे। जैसे ही कार मुख्य चौराहे पर पहुंची तो कार चालक ने पिछली सीट पर बैठे अपने साथी से कांस्टेबल को बाहर फेंकने को कहा। चालक की बात सुनते ही उसके साथी युवक ने कांस्टेबल का गिरेबान पकड़ लिया और उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान कार चालक भी अपने एक हाथ से कांस्टेबल पर वार करने लगा। कार के अदंर तीनों के बीच हाथापाई होने लगी। इस बीच कार चला रहा युवक वाहन को कोतवाली ले जाने की जगह उसकी रफ्तार बढ़ाते हुए नकुलिया चौराहे की तरफ भागने लगा। कार में सवार युवक पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के लिए इस कदर उतावले थे कि उन्होंने रास्ते में आने वाले कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस दौरान बाजार से घर को जा रही वार्ड नंबर तीन निवासी आसमा पत्नी मोहम्मद अली व सुनार की दुकान पर काम कर रहे वीरेंद्र नगर निवासी किशन पासवानी को भी टक्कर मार दी। कार की चपेट में आए घायलों को स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। कार में सवार दो आरोपितों के साथ उलझे कांस्टेबल ने मौका देखते ही कार का गियर चेंज करने के साथ ही हैंडब्रेक लगा दिया। जिससे कार मौके पर ही रुक गई। कार के रुकते ही कांस्टेबल ने कार चालक युवक को धर दबोचा लेकिन पिछली सीट पर बैठा युवक भागने में सफल रहा।

कांस्टेबल यादव कार चालक को दबोच कर कोतवाली ले आया। वहां एसएसआइ सुधाकर जोशी ने गिरफ्त में आए आरोपित से पूछताछ कर उसके बताए गए ठिकानों पर दबिश दी। जहां से दो संदिग्धों समेत कार से भागने वाला युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस गिरफ्त में आए युवक पिछले कई दिनों से बाईपास कालोनी में किराये के मकान में रह रहे थे। सीओ सुरजीत कुमार व कोतवाल सलाउद्दीन के नेतृत्व में पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सारी जानकारी जुटाने के बाद बुधवार को इसका खुलासा करेगी। इधर सूत्रों के मुताबिक पुलिस गिरफ्त में आए आरोपित दिल्ली, पंजाब, राजस्थान व हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img