03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत ने 16 पाकिस्तानी यू-ट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन: जम्मू-कश्मीर में 15 आतंकी ठिकानों पर छापा

एफएनएन, नई दिल्ली: पाकिस्तानी फौज ने पहलगाम हमले के बाद लगातार चौथे दिन सीजफायर वॉयलेशन किया। रविवार देर रात और सोमवार तड़के पाकिस्तानी नेता ने LoC पर फायरिंग की। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया।

सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 15 ठिकानों पर रेड की है। सूत्रों ने बताया कि ये रेड उन आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई है, जो PoK से ऑपरेट कर रहे हैं और इनके लिंक पहलगाम अटैक से जुड़े हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच अहम बैठक होनी है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में LG मनोज सिन्हा ने आज विशेष सत्र बुलाया है। इस बीच हुर्रियत नेताओं ने कहा है कि इस हमले की सजा बेकसूर कश्मीरियों को ना दी जाए।

22 अप्रैल को पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। जम्मू-कश्मीर में अब तक 10 आतंकवादियों के घरों को ब्लास्ट में उड़ा दिया गया है। NIA इस हमले की जांच कर रही है। सूत्रों ने बताया कि हमले से पहले आतंकियों ने रेकी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया था।

एजेंसियों को शक है कि हथियारों की सप्लाई में भी ड्रोन का इस्तेमाल हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि हमले के बाद आतंकियों के पुलवामा या अनंतनाग भागने की आशंका है। हमले के बाद इन रास्तों पर हलचल देखी गई थी।

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है। इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी, ARY न्यूज और जियो न्यूज जैसे बड़े चैनल शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक और भ्रामक खबरें फैलाने का आरोप है।

PoK से ऑपरेट कर रहे आतंकियों के 15 ठिकानों पर रेड

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर में 15 से ज्यादा जगहों पर एक साथ छापेमारी की है।

सूत्रों के मुताबिक, ये छापेमारी उन आतंकियों के घरों पर हो रही है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से गतिविधियां चला रहे हैं। यह अभियान आज सुबह डोडा और किश्तवाड़ जिलों से शुरू हुआ।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- आतंकी सेटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलगाम हमले के समय आतंकी सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। जिससे वह पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर से संपर्क में थे। ये सैटेलाइट फोन पाकिस्तान से तस्करी कर भारत लाया गया था।

निशिकांत दुबे बोले- 5 लाख पाकिस्तानी लड़कियां भारत में अवैध रह रही हैं

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान से भारत आकर शादी करने वाली महिलाओं की नागरिकता पर सवाल उठाया है। उन्होंने X पर लिखा- पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया,लगभग 5 लाख से ज्यादा पाकिस्तानी लड़कियां भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही हैं। आजतक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है । अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे?

TRF का दावा- इंटेलिजेंस एजेंसियों की खुफिया जानकारी हमारे पास

द रेसिस्टेंस फ्रंट ने भारतीय इंटेलिजेंस एजेंसियों की सूचनाएं हासिल करने का दावा किया है। TRF ने रविवार को एक लेटर जारी कर दावा किया कि आईबी, रॉ और अन्य एजेंसियों का मजबूत किला तोड़कर हमने खुफिया सूचनाएं और दस्तावेज हासिल कर लिए हैं। हम कश्मीरियों के विरोध के खिलाफ हर साजिश को बेनकाब करेंगे। ऐसे सबूत रखेंगे, जिनसे इनकार नहीं किया जा सकता है। TRF ने कहा कि हम टेलीग्राम चैनल पर मोदी सरकार का प्रोपेगैंडा उजागर करते रहेंगे। TRF ने RSS को भी चेतावनी दी और कहा कि कश्मीर के खिलाफ झूठ लिखने वाली कलम को जल्द ही बलूचिस्तान और रॉ के बांग्लादेश और म्यांमार में किए जा रहे ऑपरेशन के बारे में लिखना पड़ेगा। इसलिए अगला कदम समझदारी से चुनें।

शुरुआती जांच में खुलासा- आतंकियों ने लोकल हैंडलर-ड्रोन से रेकी की

पहलगाम हमले के एक हफ्ते बाद अब धीरे-धीरे जांच एजेंसियों को आतंकी हमले की साजिश के सबूत मिलने लगे हैं। एजेंसियों की प्राइमरी इंवेस्टिगेशन जांच और खुफिया जानकारी के मुताबिक, हमले से पांच दिन पहले बैसरन एरिया में एक अज्ञात चीन में बना DJI ड्रोन उड़ता देखा गया था। इसके अलावा घोड़ेवालों से रेकी करवाने का शक भी है। जांच में ऐसे कई अहम खुलासे हुए हैं।

Hot this week

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...

Topics

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img