03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुप नहीं बैठेगा पाकिस्तान… भारत के एक्शन पर शरद पवार का बयान

Spread the love

एफएनएन, जम्मू-कश्मीर: के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने भी जवाब में एयरस्पेस बंद करने समेत कई फैसले लिए हैं। दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता शरद पवार ने कहा है कि “मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान शांत बैठेगा।”

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए शरद पवार ने केंद्र सरकार से कहा कि “कोई भी निर्णय सावधानीपूर्वक विचार करके ही लिया जाना चाहिए, क्योंकि पाकिस्तान चुप नहीं बैठेगा।”

शरद पवार का बयान

पवार ने कहा, “आज हम कुछ फैसले ले सकते हैं, लेकिन कल पाकिस्तान भी उसका जवाब देगा। मुझे नहीं लगता कि पाकिस्तान चुप रहेगा। यूरोप जाने वाली लगभग सभी उड़ानें पाकिस्तान के ऊपर से होकर जाती हैं। अगर पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया तो हवाई यात्रा काफी महंगी हो जाएगी।” उन्होंने आगे कहा, “सरकार कहती है कि कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया है, लेकिन यह घटना दर्शाती है कि सुरक्षा में भारी चूक हुई है।”

पाकिस्तान ने भी लिया एक्शन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है, अटारी बॉर्डर को बंद कर दिया है और भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए कह दिया है। वहीं पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर को बंद करने और शिमला समझौते को रद्द करने का फैसला किया है। इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को भी बंद कर दिया है।

साल 2019 के फरवरी महीने में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भारत के 44 सैनिक शहीद हो गए थे। इस हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। यह हमला एक आत्मघाती विस्फोट के जरिए किया गया था, जिसमें कई गाड़ियाँ नष्ट हो गई थीं। इसके जवाब में भारत ने बालाकोट में सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तानी वायुसेना ने जम्मू के राजौरी सेक्टर में जवाबी हमला किया, जिसमें भारत ने एक पाकिस्तानी एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img