किशोरी के साथ देर रात 5 नाबालिग लड़कों ने किया गैंगरेप, 9 गिरफ्तार

एफएनएन, जौनपुर: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में सोमवार की देर रात पांच नाबालिग लड़कों ने एक लड़की के साथ गैंग रेप किया। पुलिस ने घटना के चार घंटे के भीतर पांच आरोपियों और चार सह अभियुक्तों (सभी नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को बताया कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक नाबालिग लड़की के साथ पांच लोगों ने रेप किया तथा चार अन्य लड़को ने सहयोग किया। गैंगरेप से पीड़िता की हालत गम्भीर हो गई, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये कुल पांच टीमों को रवाना किया गया था।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त एक सुनसान बिल्डिंग मे इकठ्ठा होकर भागने की योजना बना रहे है, इस सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा घेराबन्दी किया गया और अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया गया। घेरा बन्दी के दौरान अभियुक्त बिल्डिंग की छत से कूदकर भागने लगे। बिल्डिंग की छत से कूदने व भागने के दौरान अभियुक्तों को चोटें आयी, जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img