03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार: महिला पटवारी का सहायक किसान से 4500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस के सतर्कता अधिष्ठान ने पिछले चौबीस घंटे में एक महिला पटवारी की शह पर उसके निजी सहायक को एक किसान से 4500 रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की पुलिस अधीक्षक रचिता जुयाल ने गुरुवार को बताया कि जनपद हरिद्वार निवासी एक व्यक्ति ने टोल फ्री नंबर 1064 पर रिश्वत मांगे जाने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता के अनुसार उसने खैरवाल शाहपुर में अपनी पत्नी के नाम पर एक प्लाट क्रय किया था। जिसके दाखिल खारिज कराने के संबंध में उक्त पटवारी द्वारा वर्ष 2023 से लगातार आश्वासन दिया जा रहा था। तत्पश्चात, बुधवार को महिला पटवारी द्वारा सहायक के तौर पर रखे गए प्राइवेट व्यक्ति अनुज कुमार के माध्यम से शिकायतकर्ता से उक्त कार्य की एवज में रिश्वत की धनराशि की मांग की गई।

एसपी ने बताया कि उक्त शिकायत पर विजिलेंस के सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए बुधवार को ही तहसील हरिद्वार परिसर से महिला पटवारी मोनू भारती उर्फ मोनिका द्वारा सहायक के तौर पर रखे गए प्राइवेट व्यक्ति अनुज कुमार को 4500 रु रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि निदेशक विजिलेंस डॉ.वी.मुरुगेशन ने ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img