03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शॉर्ट सर्किट के कारण रजाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग…लाखों का सामान जलकर राख

Spread the love

एफएनएन, पौड़ीः जनपद पौड़ी के श्रीनगर में सोमवार को बड़ा अग्निकांड हुआ। जिसने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। यह हादसा कोतवाली रोड स्थित काली मंदिर के निकट एक रुई के गद्दे और रजाई बनाने के कारखाने में हुआ। जहां अचानक आग भड़क उठी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के समय कारखाने के बाहर ताला लगा हुआ था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वहां कोई मौजूद नहीं था। हालांकि जैसे ही लोगों ने धुआं उठता देखा पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। कारखाने में बड़ी मात्रा में रुई, गद्दे सामग्रियां मौजूद थी। जिसके कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास के घरों तक भी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया था। कई लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया।

इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। आग पर काबू पाने में लगभग एक घंटे से अधिक समय लगा। क्योंकि अंदर मौजूद ज्वलनशील सामग्रियों के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। दमकलकर्मियों ने पानी और फोम का इस्तेमाल कर आग पर काबू पाया और धीरे-धीरे उसे पूरी तरह बुझाने में सफल रहे।

गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के समय कारखाने के बाहर ताला लगा था, जिससे कोई कर्मचारी अंदर मौजूद नहीं था। हालांकि, आग के कारण कारखाने में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के घरों और दुकानों को भी मामूली नुकसान पहुंचा। लेकिन समय पर आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

हरिद्वार में बारिश का कहर: ज्वालापुर स्टेशन के बाहर गिरा विशाल पेड़

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar बारिश के चलते रविवार रात...

Haridwar जमीन घोटाले में कार्रवाई के बाद IAS कर्मेंद्र सिंह और PCS अजयवीर को मिली नई तैनाती

एफएनएन, देहरादून : Haridwar उत्तराखंड शासन ने दो अधिकारियों...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

kalsi में बड़ा हादसा: 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच पर्यटक गंभीर घायल

एफएनएन, देहरादून : kalsi उत्तराखंड के कालसी थाना क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img