03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अनियंत्रित होकर कार गहरी खाई में गिरने से 2 शिक्षकों सहित 3 यात्रियों की मौत

Spread the love

एफएनएन, टिहरी: उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक कार के गहरी खाई में गिरने से दो शिक्षकों सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम भी पहुंची। जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी।

उपजिलाधिकारी सदर संदीप कुमार ने जानकारी दी है कि चंबा-कोटी कॉलोनी मार्ग पर बागबाटा के पास सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। जहां शाम करीब साढ़े चार बजे ऋषिकेश से सेमंडीधार जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे के समय कार में दो शिक्षक तथा उनमें से एक की पत्नी सवार थे और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। उपजिलाधिकारी के अनुसार मृतकों की पहचान विजय प्रकाश जगूड़ी (37), सोनू कुमार (37) और कुमार की पत्नी मोनिका (34) के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।

जिला प्रशासन के अनुसार शिक्षक छुट्टी बिताने के बाद अपने घर से सेमंडीधार वापस जा रहे थे। दोनों शिक्षक राजकीय इंटर कॉलेज (सेमंडीधार) में तैनात थे। दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img