03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: शहर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्र के साथ मारपीट, वीडियो वायरल

एफएनएन, बरेली: शहर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के छात्र के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल है। जिसमें एक युवक छात्र के ऊपर थप्पड़ बरसा रहा है। जबकि दूसरे युवक उसका साथ दे रहे हैं। अब मार खाने वाले छात्र के पिता की तरफ से इज्जतनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

दरअसल पुलिस से की गई शिकायत में बताया गया कि वेदांत सिंह फरीदपुर रोड स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी में बीसीए का छात्र है। बीती 21 मार्च को वह पढ़ाई कर लौट रहा था। कॉलेज की बस ने उसे सनसिटी गेट पर उतारा। इतने में आधा दर्जन से ज्यादा युवक जबरदस्ती उसे बैठाकर किसी सूनसान जगह ले गए। जहां उसके साथ न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि गंदी-गंदी गालियां देकर मारा गया। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप भी लगाया गया। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

युवकों के बीच मारपीट क्यों हुई इस बात का पता नहीं चल पाया है। लेकिन पीटने वाले युवक छेड़खानी की बात कहते नजर आ रहे हैं। जिसकी चलते छात्र को पीटा गया। हालांकि पुलिस मामले में जांच की बात कह रही है।

Hot this week

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Lansdowne पहुंचे NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस सुब्रमणि, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एफएनएन, कोटद्वार : Lansdowne राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत...

140 Students से CM धामी का संवाद, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए DBT से मिलेगी राशि

एफएनएन, देहरादून : 140 Students मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

80s AI ट्रेंड का क्रेज, फोटो अपलोड करने से पहले रहें सावधान

एफएनएन, देहरादून : 80s AI सोशल मीडिया यूजर्स के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img