03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार महिला और बच्चे की मौत

एफएनएन, भदोही: जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र में एनएच-19 पर एक तेज रफ्तार कार से टक्कर लगने पर मोटरसाइकिल सवार महिला और उसके डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गोपीगंज प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी ने बताया कि बुधवार दोपहर गेराई पावर हाउस के पास एक तेज रफ्तार कार एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए डिवाइडर से जा टकराई।उन्होंने बताया कि इस कार को कब्ज़े में लेकर उसके चालक मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और मां -बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। श्याम बिहारी ने बताया कि प्रयागराज जिले के हंडिया क्षेत्र के महेश शुक्ला अपनी पत्नी आंचल (25) और बेटे शिवाय (डेढ़ साल) के साथ आज मोटरसाइकिल से विंध्याचल मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज जिले में भविष्य निधि कार्यालय के कर्मी मनीष कुमार होली मनाने के लिए अपनी कार से वाराणसी अपने घर जा रहे थे।थाना प्रभारी के अनुसार तेज़ रफ़्तार कार ने राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर गेराई पावर के पास आगे जा रही एक साईकिल को टक्कर मारी और भागने के कोशिश में उसने फिर मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में डेढ़ साल के शिवाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार महेश और उनकी पत्नी आंचल और साईकिल सवार प्रदीप को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां के डॉक्टरों ने महेश और आंचल को वाराणसी के बीएचयू के ट्रामा सेंटर ले जाने का परामर्श दिया । पुलिस के अनुसार बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरानरास्ते में आंचल की भी मौत हो गई। महेश शुक्ला की हालत गंभीर है। श्याम बिहारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img