03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मानव-वन्य जीवों के बीच संघर्ष रोकेगा वन विभाग

Spread the love
  • बोलीं वन विभाग की प्रमुख संरक्षक रंजना काला. ग्रामीणों को देंगे वन्य जीवों के व्यवहार, वास स्थल की जानकारी

एफएनएन, देहरादून। वन्यजीव और मानव के बीच बढ़ते संघर्ष से वन विभाग की नींद भी उड़ी हुई है। तमाम प्रयासों के बावजूद वन्यजीवों के साथ संघर्ष की घटनाएं कम नहीं हो पा रही हैं। अब वन विभाग इस तरफ खास फोकस कर रहा है। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक रंजना काला ने इस बाबत वन्यजीव प्रतिपालकों को विशेष निर्देश जारी किए हैं।

वन मुख्यालय में पिछले दिनों बड़े बदलाव हुए हैं। जयराज की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईएफएस रंजना काला को नया मुख्य वन संरक्षक बनाया गया है। रंजना काला भी पदभार ग्रहण के बाद से खासी सक्रिय नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मानव-वन्यजीव संबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ खास चर्चा की। कहा- वन्यजीवों की राह में आने से बचने के लिए हमें उनके व्यवहार और हैबिटेट की अच्छी समझ होना जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं अधिक होती हैं। इन्हें रोकने के लिए वन विभाग को ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही बचाव के उपाय भी सिखाने चाहिए। वन विभाग ने संरक्षित वन क्षेत्र में मानव अतिक्रमण पर भी चिंता जताई। इस प्रकार के अतिक्रमण से वन्यजीवों के जीवन में दखल होता है, जो अक्सर संघर्ष का कारण बनता है।
ग्रामीणों को किया जाएगा जागरूक

वन विभाग की ओर से अब ग्रामीणों को वन्यजीवों के व्यवहार और वास स्थानों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आमना-सामना होने पर जरूरी एहतियात के बारे में भी रूबरू कराया जाएगा। वन विभाग की प्रशिक्षित टीमें इस मुहिम में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। यही नहीं फील्ड कर्मियों को भी वन्यजीवों से समन्वय बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। रिहायशी क्षेत्रों में वन्यजीवों की आमद रोकने को भी योजना बनाई जा रही है।

 

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img