03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चमोली में भारी बर्फबारी से ग्लेशियर टूटने से, 60 मजदूरों के दबे होने की सूचना

एफएनएन, चमोली: उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों कई इलाकों में बीते 24 घंटों से बर्फबारी हो रही है। जबकि निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी है। केदारनाथ धाम, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, चोपता सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चमोली में भारी बर्फबारी से माणा गांव के पास चमोली में ग्लेशियर टूटने की खबर है। जानकारी के अनुसार माणा गांव के ऊपर आए इस ग्लेशियर में 60 मजदूरों के दबे होने की सूचना है। 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मौके पर राहत का काम जारी है। एसडीआरएफ, डीआईएफ, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और बीआरओ की टीमें मौके पर हैं।

माणा गांव भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यह गांव भारत-चीन सीमा के पास बसा हुआ है। यह गांव बद्रीनाथ से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है। आईएमडी के मुताबिक, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग समेत अन्य जिलों में बारिश और बर्फबारी की स्थिति अभी बनी रहेगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img