नेपाल के बैतड़ी में छह सौ मीटर खाई में गिरी बस, नौ मरे

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पिथौरागढ़/बैतड़ी। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में गुरुवार रात हुई बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में 34 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए डड़ेलधूरा और धनगड़ी के अस्पतालों में भेजा गया है।

गुरुवार रात बैतड़ी से महेंद्रनगर के लिए चली पवनदूत यातायात की रात्रिकालीन बस रात 10 बजे पाटन के खोड़पे बाजार के नजदीक छह सौ मीटर खाई में गिर गई।
दुर्घटना में प्रहरी जवान रण बहादुर चंद, कर्मचारी कवींद्र जोशी, सित्तड़ गांव के करन सिंह ऐर, दार्चुला के तर्कराज गिरी, जगन्नाथ ओझा, कंचनपुर की विजना धामी, धनगड़ी के नरेंद्र चैधरी, ऋषिराम चैधरी की मौके पर ही मौत हो गई। कंचनपुर की 15 वर्षीय कितीका कार्की की अस्पताल ले जाते समय मौत हुई। दुर्घटना में गंभीर 12 घायलों को धनगड़ी और 22 को डड़ेलधूरा अस्पतालों में भेजा गया।

बैतड़ी के पुलिस अधीक्षक नारायण प्रसाद अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना का कारण क्षमता से अधिक यात्री होना या चालक को झपकी आना हो सकता है। घटना की जांच अनुसंधान शाखा को दी गई है। नेपाल के पहाड़ी जिलों में सरकार ने रात्रि बस सेवा को अनुमति दी है। ऐसे में दुर्घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य करना बेहद कठिन होता है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

Topics

तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img