03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा; आखिर किसकी शह पर सजता है नवीन गल्ला मंडी में प्रतिदिन हाट बाजार

Spread the love

एफएनएन, किच्छा: पुरानी कहावत है कि सैया भाई कोतवाल तो डर काहे का उक्त लाइन नवीन गल्ला मंडी में प्रतिदिन लगने वाली हाट बाजार पर भी चरितार्थ होती दिख रही है। नवीन गल्ला मंडी के स्थानीय व्यापारियों की माने तो मंडी परिसर के भीतर प्रतिदिन हाट बाजार का आयोजन नियम विरुद्ध है, परंतु मंडी प्रशासन की नाक के नीचे फुटकर व्यापार होने की चर्चाओं के बावजूद भी प्रशासन इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं करता जो कहीं ना कहीं प्रशासन की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में अवश्य लाता है।

वहीं दूसरी ओर नवीन गल्ला मंडी में हाट बाजार के कारण नगर पालिका को भी राजस्व की हानी होती है, ऐसे में सवाल उठता है कि आखिरकार किसकी शह पर नवीन गल्ला मंडी में प्रतिदिन हाट बाजार का लगा सुनिश्चित हो रहा है। इधर उक्त मामले को लेकर मंडी समिति सचिव से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु वार्ता न होने के चलते उनका पक्ष नहीं लिया जा सका।

मंडी समिति द्वारा व्यापारियों को लाइसेंस उपलब्ध कराए गए हैं। जबकि कुछ व्यापारियों द्वारा फुटकर में व्यापार करने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिसको लेकर मंडी प्रशासन से वार्ता कर ऐसे व्यापारियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की जाएगी।राजकुमार बजाज, निवर्तमान व्यापार मंडल अध्यक्ष किच्छा

मंडी समिति परिसर में हाट बाजार लगने से नगर पालिका सहित तहबाजारी शुल्क में भारी नुकसान हो रहा है, उक्त मामले को नगर पालिका को शिकायती पत्र प्रेषित किया गया है। परंतु कार्रवाई न होना प्रशाशन की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में लाता है। जियाउद्दीन मालिक, तहबाजारी ठेकेदार

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img