03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अफवाह फैलाने वालों के मंसूबे नहीं होंगे कामयाबः विकास शर्मा

एलायंस कॉलोनी में मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने विधायक के साथ किया डोर टू डोर जनसंपर्क

एफएनएन, रुद्रपुर: भाजपा मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा ने मंगलवार को वार्ड नं. 31 एलायंस कालोनी में विधायक शिव अरोरा एवं पार्षद प्रत्याशी पूजा मुंजाल के साथ घर घर जनसंपर्क कर 23 जनवरी को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान की अपील की। इस दौरान विकास शर्मा का घर घर में लोगों ने स्वागत किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया।

जनसंपर्क के दौरान विकास शर्मा ने कहा कि जनता रूद्रपुर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। रूद्रपुर की देवतुल्य जनता अच्छी तरह समझती है कि ट्रिपल इंजन की सरकार में ही सभी के हित सुरक्षित है। धामी सरकार सबका साथ सबका विकास को ध्येय मानकर काम करती है। सीएम धामी के मार्गदर्शन में रूद्रपुर महानगर का चहुमुखी विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हर वार्ड में उन्हें भाजपा के पक्ष में भारी समर्थन देने को मिला है, जिससे भाजपा की जीत रिकार्ड मतो ंसे होने जा रही है।

विकास शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर की जनता इस बार इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में लम्बे समय से सिपाही के रूप में मैने जो काम किया है आज उसका प्रतिफल देखने को मिल रहा है। पार्टी ने उन्हें जनता की सेवा का अवसर देकर मेयर प्रत्याशी चुनाव है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मेयर बनने के बाद एक एक क्षण शहर के विकास के लिए लगाया जायेगा। एक सेवक के रूप मे हर वर्ग को साथ लेकर रुद्रपुर के विकास को सुनिश्चित किया जायेगा।

विकास शर्मा ने कहा कि हमारे पास काम करने का विजन है। सोच है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जैसी नेतृत्व क्षमता है जिनके मार्गदर्शन मे हम नगर निगम मे चौकीदार के रूप मे रुद्रपुर की जनता के हितो को ध्यान मे रखते हुऐ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग अफवाहें फेलाकर इस चुनाव जीतना चाहते हैं, लेकिन जनता इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। जो लोग जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी पृष्ठ भूमि क्या है यह जनता अच्छी तरह जानती है। जनता अफवाह फैलाने वालों की दाल नहीं गलने देगी।

जनसंपर्क के दौरान विधायक शिव अरोरा ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में इस बार कमल खिलने जा रहा है। हर तरफ माहौल भाजपा के पक्ष में है। झूठ और अफवाहों का सहारा ले रहे विपक्ष को इस बार भी मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि विकास शर्मा योग्य और जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं इनकी जीत से रूद्रपुर के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि विकास के मेयर बनने से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आशीर्वाद रूद्रपुर का प्राप्त होगा और रूद्रपुरवासियों को आने वाले दिनों में बड़ी बड़ी सौगात मिलने वाली हैं।

इस दौरान हरीश जल्होत्रा, गुरदीप गाबा, हरनाम चौधरी, राजकुमार मुंजाल, राजेश डाबर, गौरव अरोरा, राजकुमार चौधरी,अशोक कालरा, सचिन मुंजाल, सुखदेव भल्ला, मनीष चावला, अर्पित गुगलानी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Hot this week

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Ramesh Pokhriyal निशंक बोले- मैं हमेशा मेन लाइन में हूं, साइडलाइन होने का सवाल नहीं

एफएनएन, देहरादून : Ramesh Pokhriyal पूर्व केंद्रीय मंत्री और...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Delhi के वेलकम में बड़ा हादसा, इमारत की बालकनी गिरी ; एक बच्चा घायल

एफएनएन, नई दिल्ली : Delhi के वेलकम इलाके में...

Topics

Haldwani में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, एक की मौत और दो गंभीर घायल

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू की तलाश तेज, नेपाल पुलिस से संपर्क

एफएनएन, देहरादून : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Nainital में बड़ा हादसा: मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत

एफएनएन, नैनीताल : Nainital उत्तराखंड के नैनीताल जिले के...

Ankita केस: नार्को टेस्ट के लिए कोर्ट में पेश होंगे उर्मिला-सुरेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img