03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बहराइच: बाइक सवार दंपती को अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी ठोकर; महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

एफएनएन, बहराइच : जिले के रेहुआ मंसूर गांव निवासी एक ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ बाइक से खिचड़ी खाने के लिए ससुराल गए। खिचड़ी खाने के बाद वापस आते समय दंपती को अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने ठोकर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राम गांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर के मजरा खुशलीपुरवा निवासी शिवाकांत (35) की ससुराल हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरवा में है। मकर संक्रांति के अवसर पर शिवाकांत अपनी ससुराल में खिचड़ी खाने के लिए गए। साथ में पत्नी शालिनी (32) भी गई थी। इसके बाद पति और पत्नी बाइक से वापस लौट रहे थे। रेहुआ मंसूर गांव के निकट पहुंचने पर अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने ठोकर मार दी। कुछ देर बाद होश में आने पर शिवाकांत ने अपने पिता को फोन कर बुलाया। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img