03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के पौड़ी में बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से छह यात्रियों की मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादूनः उत्तराखंड के पौड़ी जनपद अंतर्गत श्रीनगर क्षेत्र में दहलचौरी के पास रविवार को एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से छह यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 08 घायलों को हायर सेंटर श्रीनगर और शेष 09 घायलों को पौड़ी जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक व्यक्त किया है।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के सेनानायक (कमांडेंट) अर्पण यदुवंशी ने बताया कि रविवार को पौड़ी जनपद के जिला नियंत्रण कक्ष से सूचित किया गया कि दहलचोरी के पास एक बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस पर तत्काल एसडीआरएफ की श्रीनगर व सतपुली पोस्ट से रेस्क्यू टीमें घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पहुंच कर रेस्क्यू टीम ने दुर्घटनाग्रस्त गढ़वाल बस ऑपरेटर यूनियन की बस संख्या यूके 12पीबी 0177 में फंसे यात्रियों को निकालने का कार्य शुरू किया। यदुवंशी के अनुसार बस पौड़ी से दहलचोरी जा रही थी। जिसमें कुल 28 यात्री सवार थे।

अधिकारी ने बताया कि जिनमें से 05 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। जबकि एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। बाकी 16 लोग उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर किसी अन्य व्यक्ति के होने की आशंका से बस के आसपास गहन सर्चिंग की गई जिसमें कुछ नही पाया गया। मुख्यमंत्री धामी ने इस दुखद घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img