रुड़की: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, पति की मौत, पत्नी और बच्ची घायल

एफएनएन, रुड़की: से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. सालियर पुलिस चौकी अंडरपास के पास गलत दिशा से आ रहे डंपर ने सामने से आ रहे बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक चला रहे शख्स की मौत हो गई. जबकि उसकी पत्नी और सात साल की बच्ची घायल है मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को कय्यूम (28) निवासी गाधारोना अपनी पत्नी महरूमा और सात साल की बच्ची के साथ बाइक में सहारनपुर जा रहे थे. जैसे ही वे हाईवे पर सालियर पुलिस चौकी के अंडरपास के पास पहुंचे तो सामने से गलत दिशा में आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी.

हादसे में एक की मौत, दो घायल

हादसे में कय्यूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि महरूमा गंभीर घायल हो गई और बच्ची को हल्की चोट आई है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला की हालत गंभीर देख चिकिसकों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया है.

आरोपी डंपर चालक मौके से फरार

हादसे होने के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित होता देख डंपर चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके साथ ही आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है. हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img