03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ठंड में अंडा प्रेमियों की आफत, अचानक उछले भाव, फुटकर में अब ₹240 किलो

Spread the love

19 दिम के ही भीतर देशी मुर्गी के अंडों के दाम में 20 रुपये प्रति किलो यानी 10% और बटेर के अंडे की कीमत में एक रुपये प्रति नग यानी 20 फीसद का उछाल

फिर भी सीएआरआई बिक्री काउंटर पर रोजाना अल सुबह से देर रात खदीददारों की लंबी कतार

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। सर्दी में अंडों की मांग बढ़ते ही केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (C.A.R.I.) बरेली ने एक बार फिर मुर्गी और बटेर के अंडों की कीमतें अचानक बहुत बढ़ा दी हैं। मुर्गी के अंडे प्रति किलो 20 रुपये, बटेर के एक रुपये प्रति पीस महंगे हो गए हैं।

देसी मुर्गी के अंडे

दिसंबर की शुरुआत में केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान की प्राइस फिक्सेशन कमेटी की संस्तुति पर अंडों की कीमत डेढ़ से दो गुना तक बढ़ाई गई थी। गर्मी में मांग में कई गुना गिरावट होती है। लिहाजा, कीमत गिराकर उसकी बिक्री बढ़ाई जाती है।

अंडे का अचार

खूब बिक रहा जायकेदार-सेहतमंद एग पिकल भी

सर्दी में मांग बढ़ने पर कमेटी की संस्तुति पर कीमत बढ़ाई जाती है। सीएआरआई से अब अंडे के साथ मीट और उससे तैयार आचार की भी बिक्री शुरू हो गई है। बटेर का मीट एक हजार रुपये प्रति किलो और दस अंडे से तैयार आचार 60 रुपये की दर पर बिक रहा है।

C.A.R.I. बिक्री काउंटर पर चस्पां नई दरें

अंडे और मीट की नई दरें संस्थान के बिक्री काउंटर पर चस्पा हैं। संस्थान निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी के मुताबिक अंडे और मांस पौष्टिक तत्व से भरपूर होते हैं। शरीर को गर्म रखने के साथ ही ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं।

मुर्गी-बटेर के अंडे के भाव

जिंस            पहले          अब
मुर्गी के अंडे (फाइन) 220 240
मुर्गी के चटके अंडे (किलो) 110 120
बटेर के अंडे (नग) 05 06

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img