03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी: 16 नवंबर को हुई बड़ी चोरी का मामला काठगोदाम पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया

एफएनएन, हल्द्वानी: दमुवाढूंगा क्षेत्र में 16 नवंबर को हुई बड़ी चोरी का मामला काठगोदाम पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से ₹7.9 लाख के बहुमूल्य जेवरात और अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं।

16 नवंबर को काठगोदाम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 37 स्थित वादी किशन राम के घर से अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, गैस सिलेंडर, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस मामले में 19 नवंबर को एफआईआर संख्या 116/2024 धारा 305/331 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हरबंश सिंह, क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी और थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने गहन जांच के बाद आरोपियों गौरव कुमार (25) और बबलू आर्या (28) को मल्ला चौफला स्थित वृद्धाश्रम के पास गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी शातिर अपराधी हैं और इससे पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। घटना के बाद आरोपी चोरी का सामान लेकर लखनऊ भागने की योजना बना रहे थे। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट, उपनिरीक्षक अरुण सिंह राणा, कृपाल सिंह, कांस्टेबल अशोक रावत, मानू प्रताप ओली और भुवन बंद्रा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- हरदोई में घर से क्लीनिक जाने के लिए निकले फार्मासिस्ट का शवयूकेलिप्टस के बाग में पड़ा पाया गया, गोली मार कर हत्या

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img