03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

शराब की दुकान से 500 मीटर की दूरी पर रहें कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा और उनके चेले, कोर्ट ने दी सख्त हिदायत

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : शांति बिहार, बंगाली कॉलोनी में शराब की दुकान का विरोध कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा को भारी पड़ गया है। दुकान स्वामी की गुहार पर सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत सिंह ने इस मामले में सख्त आदेश जारी किये हैं। सिविल जज ने कहा है कि मोहनखेड़ा स्वयं अथवा अपने साथियों, रिश्तेदारों, मित्र, अपने नौकर चाकरों, अपने एजेंटों के माध्यम से किसी तरीके का व्यवधान उत्पन्न न करें।

इसके साथ ही कोर्ट ने मोहन खेड़ा व उनके संगी साथियों को दुकान से 500 मीटर की दूरी बनाए रखने के आदेश दिए हैं।
आपको बता दें कि 2024- 25 हेतु विदेशी मदिरा दुकान काशीपुर रोड निकट गल्ला मंडी में आवंटित की गई है। इसके साथ ही आबकारी आयुक्त की ओर शराब की उप दुकानों की स्वीकृति भी प्रदान की गई। इसी के तहत उप मदिरा दुकान शांति बिहार, बंगाली कॉलोनी में खोलने की अनुमति 18 सितंबर को प्रदान की गई।

दुकान खुली तो मोहन खेड़ा और उनके समर्थकों के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने इसका काफी विरोध किया और दुकान बंद करा दी। इस मामले में मदिरा दुकान आवंटी की ओर से कोर्ट की शरण ली गई। इस मामले में सिविल जज सीनियर डिवीजन हेमंत सिंह ने कड़े आदेश पारित कर मोहन खेड़ा को सख्त हिदायत दे दी है।

यहां आपको बता दें कि 13 नवंबर को ओमेक्स के निकट अंडरपास का शुभारंभ विधायक शिव अरोरा को करना है। मोहन खेड़ा इस अंडरपास को लेकर लोगों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे और अंडरपास को न रोके जाने की मांग कर रहे थे, ऐसे में उनका इस कार्यक्रम में अब शामिल हो पाना मुश्किल है क्योंकि यह अंडरपास शराब की दुकान से बेहद करीब है, हालांकि मोहन खेड़ा पुलिस के चक्कर लगाकर कार्यक्रम में शामिल होने देने की गुहार लगा रहे हैं।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img