03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली: महिला को प्रेमी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा, आरोपी वीडियो डिलीट करने के बदले 50 हजार रुपये की मांग

एफएनएन, बरेली: मुख्यमंत्री के सख्त आदेश के बावजूद पुलिस महिला अपराधों को गंभीरता से नहीं ले रही है। एक महिला को प्रेमी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। महिला का आरोप है कि थाना इज्जतनगर में शिकायत करने पर पुलिस ने उसे अपमानित कर भगा दिया। अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। मार्च में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी राहुल से बातचीत शुरू हुई। राहुल ने उसका मोबाइल नंबर लेकर फोन पर बातचीत शुरू कर दी। एक दिन उसने व्हाट्सएप कॉल पर उसका नग्न वीडियो बना लिया और उसकी चचेरी बहन के नंबर पर भेज दिया।

अब आरोपी वीडियो डिलीट करने के बदले में 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि वह 3 नवंबर को थाना इज्जतनगर में तहरीर लेकर गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि उसे अपमानित करके भगा दिया, तब एसएसपी कार्यालय में जाकर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें- युवक ने 6 वर्षीय मासूम को कथित तौर पर अगवा कर उसके साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img