03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पंतनगर: एक अनियंत्रित ट्राला एयरपोर्ट की एंट्री गेट की दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के पंतनगर एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर बड़ा हादसा होते-होते टल गए। दरअसल, एक अनियंत्रित ट्राला एंट्री गेट के पास दीवार तोड़कर अंदर जा घुसा। इस हादसे के दौरान पैसेंजर गेट से अंदर बाहर निकल रहे थे। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, थाना पुलिस ने ट्राले को एयरपोर्ट के एंट्री गेट से बाहर निकाला और चालक से पूछताछ करने में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर एंट्री गेट के पास से दीवार तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। इस दौरान गेट में बैठे सुरक्षा कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। इस घटना की सूचना मिलते ही थाना पंतनगर इंस्पेक्टर सहित टीम मौके पर पहुंची और ट्राले को बाहर निकालने का प्रयास करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया। बता दें कि सिडकुल से यह ट्राला (NL 01 AB 5348) नगला की और आ रहा था। इसी बीच ट्राला जैसे ही पंतनगर एयरपोर्ट के एंट्री गेट के पास पहुंचा, तभी एक कार अचानक से ट्राले के सामने आ गई। जिस कारण ट्राला अनियंत्रित होकर एयरपोर्ट के एंट्री गेट में घुस गया।

वहीं, इस मामले में एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों द्वारा तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि इस हादसे के वक्त एयरपोर्ट से पैसेंजर बाहर को निकल रहे थे। इसके अतिरिक्त हादसे के वक्त गेट में तैनात सुरक्षाकर्मी बाल बाल बचे।

यह भी पढ़ें- देहरादून: क्षेत्र में वन्य जीव जंतुओं की अवैध तस्करी,एक कस्तूरी हिरण और दो पंजों को किया बरामद

Hot this week

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...

Dehradun में BJP की गढ़वाल मंडल संगठनात्मक बैठक शुरू, CM धामी और महेंद्र भट्ट मौजूद

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भारतीय जनता पार्टी की गढ़वाल...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img