Friday, March 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशअयोध्या: एक सरकारी अस्पताल ऐसा भी है, जो स्टाफ नर्स के भरोसे...

अयोध्या: एक सरकारी अस्पताल ऐसा भी है, जो स्टाफ नर्स के भरोसे संचालित हो रहा

एफएनएन, अयोध्या: एक सरकारी अस्पताल ऐसा भी है, जो स्टाफ नर्स के भरोसे संचालित हो रहा है। यहां तैनात कुल चार पदों में से सिर्फ संविदा पर तैनात ही कर्मी मौजूद रहते हैं अन्य डॉक्टर सहित सरकारी कर्मी नदारद।

मामला विकासखंड तारुन स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पछियाना का है। जहां पर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो। इसके लिए डॉ संतोष यादव, लैब टेक्नीशियन संदीप कुमार पांडेय, फार्मासिस्ट रामजनक वर्मा तथा स्टाफ नर्स सबीना की तैनाती की गई है। शनिवार को पड़ताल के दौरान संविदा पद पर तैनात स्टाफ नर्स ही मौजूद रही। शेष तैनात अन्य कर्मी 12 बजे तक अस्पताल नहीं पहुंच सके।

मौके पर मौजूद महिला स्टाफ नर्स से पूछने पर बताया कि 1 महीने से लैब टेक्नीशियन की ड्यूटी अयोध्या मेले में लगी हुई है। रमन श्रीवास्तव, अजीत भारती आदि मरीजों ने बताया कि यहां जब भी आओ डॉक्टर कभी मौजूद मिलते ही नहीं रहते हैं। यदा कदा फार्मासिस्ट मिल जाते हैं। सीएमओ डॉ संजय जैन ने बताया कि अगर डॉक्टर नहीं मौजूद हैं तो गलत है, जानकारी करवाता हूं।

यह भी पढ़ें- Bareilly:बिस्कुट फैक्ट्री के मालिक और ठेकेदार के खिलाफ एक मजदूर की पीट-पीट कर हत्या

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments