03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मीरगंज विधायक ने ढकिया डाम पर पुल, खमरिया घाट पर पक्का बांध बनवाने को प्रमुख सचिव (सिंचाई) को लिखी चिट्ठी

Spread the love

एफएनएनम़ ब्यूरो,बरेली। दूददराज शीशगढ़ क्षेत्र में पश्चिमी बैगुल नदी के खमरिया घाट पर पक्का रेगुलेटर और सहोड़ा के पास कुल्ली नदी के ढकिया डाम पर पुल निर्माण के वास्ते  क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ.डी.सी वर्मा ने प्रमुख सचिव (सिंचाई) को पत्र लिखा है।

मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा

विधायक प्रतिनिधि/पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने बताया कि विधायक डॉक्टर वर्मा ने प्रमुख सचिव (सिंचाई) को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि कुल्ली नदी पर ढकिया डैम के पास 1935 में बना रेगुलेटर पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। गिरताऊ पुल और ख सत्ता हाल रास्ते से ही होकर दो दर्जन से ज्यादा गांवों के हजारों किसान-आमजन खेती-किसानी, गन्ना, धान, गेहूं और अन्य कृषि उपजें भारी जोखिम उठाकर ट्रैक्टर ट्रालियों से नजदीकी मंडियों में पहुंचाने को मजबूर हैं। ढकिया डाम के खस्ताहाल पुल और टूटे रास्ते पर अक्सर भयंकर हादसे भी हो जाते हैं।

वहींं,वपश्चिमी बैगुल नदी के खमरिया घाट पर गांव के पास तीन तहसीलों के 165 से भी ज्यादा गांवों के खेतों की सिंचाई के वास्ते पूर्व विधायक-बुजुर्ग किसान नेता  जयदीप सिंह बरार की प्रेरणा से उन्हीं की अगुआई में पिछले आठ-दस सालों से इलाके के किसान दो महीने तक ‘कार सेवा’ कर हर साल कच्चा बांध बनवाते हैं लेकिन बाढ़ की तबाही को रोकने के लिए  कच्चे बांध को प्रतिवर्ष वर्षा ऋतु में काटना पड़ता है। इसलिए व्यापक जनहित में इन दोनों स्थलों पर पक्के पुल और बांध का निर्माण होना जरुरी है।

पक्का बांध बनने पर पड़ोसी रामपुर जनपद की तहसील बिलासपुर और बरेली जनपद की बहेड़ी और मीरगंज तहसीलओं के 165 से भी ज्यादा गांवों की खेती-किसानी को नया जीवन मिलना पक्का है। विधायक ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव एवं शासन से इन दोनों कार्य को बांध और पुल निर्माण की मंजूरी दिलाने और आवश्यक धनराशि भी यथाशीघ्र अवमुक्त करवाकर बांध और पुल का निर्माण जल्द शुरू करवाने का आग्रह किया है।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img