03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हकीम था पहलवान, पैर तो टूटना ही था

एफएनएन, रुद्रपुर: मोच उतरवाने के चक्कर में एक युवा अपने पैर की हड्डी तुड़वा बैठा। दरअसल इलाज के लिए वह एक हकीम के पास पहुंचा था। हकीम का नाम ही पुत्तन पहलवान था तो मोच के फेर में हड्डी कुछ ज्यादा ही दब गई और फौज की तैयारी कर रहा यह युवा टूटी हड्डी को लेकर शिकायत करने कोतवाली पहुंच गया। पुलिस ने फिलहाल पहलवान और उसके बेटे पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

आपत्ति जताई तो गाली-गलौच

घटना रुद्रपुर शहर के शिवनगर निवासी मनीष के साथ घटी है। मनीष फौज में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है, तो रोज ही लंबी दौड़ लगाता है। 30 जून को वह पैर में मोच आने पर खेड़ा कालोनी में हकीम पुत्तन पहलवान के पास गया था। पुत्तन के साथ ही उसके पुत्र रिजवान ने भी मनीश की मोच निकालने की कोशिश की। इस बीच हड्डी टूटने पर मनीष ने आपत्ति जताई तो दोनों उससे गाली-गलौच करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फिलहाल मनीष के पिता मानसिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहलवान की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Mussoorie में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत पर भड़का आक्रोश

एफएनएन, मसूरी : नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध...

Roorkee में 11 करोड़ की जमीन ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

एफएनएन, नई दिल्ली/रुड़की : उत्तराखंड के रुड़की में जमीन...

Kurukshetra के ब्रह्मसरोवर में मिला अज्ञात महिला का शव, 20 मिनट तक CPR देने पर भी नहीं बची जान

एफएनएन, कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित ऐतिहासिक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img