03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जुल्म-ज्यादती पर अब ज्ञापन नहीं, सीधा जवाब, दशहरा बाद दिल्ली में होगा बड़ा धरना-प्रदर्शन

आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौक़ीर रज़ा खां ने बरेली से किया ऐलान

कहा-मुल्क के नहीं सनातन के प्रधानमंत्री बनकर रह गए हैं नरेंद्र मोदी

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (आईएमसी) अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि जुल्म-ज्यादती बहुत हो गई। अब कोई ज्ञापन नहीं देंगे, बल्कि सीधे जवाब दिया जाएगा। दशहरा के बाद उन्होंने दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा धरना-प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है।

मौलाना तौक़ीर रज़ा ने बरेली में मालियों की पुलिया स्थित एक शादी हाल में आईएमसी के स्थापना दिवस के जलसे में तक़रीर करते हुए ये बातें कहीं।

मौलाना तौक़ीर रज़ा ने अपनी तक़रीर में कहा कि मुल्क में मुसलमानों और हिंदुओं के लिए दो अलग कानून चल रहे हैं। मुस्लिमों के साथ जुल्म ज्यादती हो रही है और प्रधानमंत्री खामोश हैं। कानून के हिसाब से फैसले नहीं हो रहे हैं। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री न होकर सनातन के प्रधानमंत्री बने हुए हैं, जिसमें आर्य समाजी, दलितों और आदिवासियों की कोई जगह नहीं है।

मौलाना बोले-तमाम जुल्म और ज्यादती के खिलाफ अब कोई ज्ञापन नहीं दिया जाएगा। यह बहुत हो गया, इसका कोई नतीजा नहीं निकला। अब जवाब दिया जाएगा। किसी का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि सरकार की सरपरस्ती में ही नबी-ए-पाक की शान में गुस्ताखी हो रही है, लिंचिंग हो रही है। मुस्लिम इसलिए खामोश है कि वह अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमन चाहता है।

आईएमसी अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि कहीं कुछ होता है तो गलियों-मोहल्लों से प्रताड़ित लोग मेरे पास लोग आते हैं। कहते हैं कि हजरत शिकायत करें, ज्ञापन दें। लेकिन सुनने वाला कौन है? इतने ज्ञापन और धरने दे दिए लेकिन कहीं कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कोई ज्ञापन नहीं, सीधा जवाब दिया जाएगा।

मौलाना ने कहा कि उनकी कई खानकाहों व संगठनों से बातचीत चल रही है। दशहरा के बाद बैठक कर दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन की तारीख मुकर्रर की जाएगी। इस बड़े विरोध प्रदर्शन में बरेली का ही नहीं, पूरे मुल्क का मुसलमान दिल्ली पहुंचेगा। ऐलानिया कहा कि गोली चलाओ, लाठी चलाओ लेकिन दिल्ली में धरना-प्रदर्शन होकर रहेगा।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img