03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

परीक्षा 2024 में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्या भारती के विद्यार्थियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

एफएनएन, नानकमत्ता: विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा देहरादून में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह 2024 में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी , विशिष्ट अतिथि शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत व कार्यक्रम के अध्यक्ष स्थानीय विधायक श्री उमेश चन्द्र शर्मा, प्रांत प्रचारक श्री शैलेश जी व संगठन मंत्री श्री भुवन जी ने परिषदीय परीक्षा 2024 में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्या भारती के विद्यार्थियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नानकमत्ता से आठ मेधावियों (हाईस्कूल के सात व इंटरमीडिएट के एक ) को इस समारोह में सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।

हाईस्कूल में टॉप -10 में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी शुभम उपाध्याय को 3100 रुपए की धनराशि से तथा मेरिट सूची में 11 वें से 25 वें स्थान तक आने वाले मेधावियों मोहन नाथ गोस्वामी,सुनीता जोशी,राधा जोशी,सुमित तिवारी,पवन भट्ट व प्रभा जोशी को 2500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। वहीं इण्टरमीडिएट में मेरिट सूची में 19 वें स्थान पर आने वाले मेधावी मयंक भट्ट को 2500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत किया गया।इसके साथ ही इन मेधावियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img