03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश: कोडियाला के पास ट्रक पलट गया, ट्रक में 2 व्यक्ति सवार थे SDRF ने घायल को वाहन काटकर बाहर निकाला

एफएनएन, ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में से एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल, बीती देर रात कोडियाला के पास एक ट्रक (UP-14 PT 8478) पलट गया। इस दौरान ट्रक में 2 व्यक्ति सवार थे। इसमें से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने ट्रक में से बाहर निकाल दिया था। वहीं दूसरा व्यक्ति ट्रक में फंसे होने के कारण मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने घायल को वाहन काटकर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार यह घटना कोडियाला के पास हुई है। जहां एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वहीं इस मामले में ढालवाला एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि ट्रक तोताघाटी से पहले अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इस दौरान वाहन में चालक समेत एक और व्यक्ति सवार थ।। इस हादसे के बाद एक व्यक्ति को पूर्व में ही स्थानीय लोगों द्वारा घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल भेजा गया। जबकि दूसरा व्यक्ति ट्रक में ही फंस गया था। वहीं, मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम द्वारा काफी प्रयास करने के बाद उपकरणों की सहायता से वाहन की कटिंग कर उक्त व्यक्ति को ट्रक से बाहर निकाला गया। इसके अतिरिक्त घायल को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें- सर्वर डाउन से स्टोन क्रशरों को हो रही परेशानी पर मुख्यमंत्री ने की वैकल्पिक व्यवस्था, एलएससी इंफ्राटेक ने आभार जताया

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img