03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर बरेली में भी ठकठक गैंग सक्रिय, सेटेलाइट चौराहे पर डॉक्टर का मोबाइल छीना

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। दिल्ली एनसीआर में कार चालकों से चोरी और लूट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके ठकठक गैंग ने अब बरेली शहर में भी दस्तक दे दी है। ठकठक गैंग के लुटेरों ने पीलीभीत बाईपास ओवरब्रिज तिराहे पर कार सवार सरकारी डॉक्टर का ध्यान भटकाकर उनका मोबाइल छीन लिया। पीड़ित डॉक्टर ने बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पीलीभीत बाईपास स्थित गार्डन सिटी निवासी डॉ.संजीव कुमार पड़ोसी बदायूं जिले के समरेर ब्लॉक के सरकारी अस्पताल में मेडिकल ऑफिसर हैं। डॉ. संजीव ने बारादरी थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 सितंबर को वह अपने घर जा रहे थे तभी सेटेलाइट पुल के नीचे चौराहे के पास अचानक दो युवक आए और उनकी कार के गेट पर जोर-जोर से हाथ मारने लगे।

जैसे ही डॉ. संजीव ने उनसे बात करने के लिए कार का शीशा खोला तो लड़के उनका महंगा मोबाइल फोन छीनकर गए। डॉ.संजीव की तहरीर पर बारादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सेटेलाइट चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ठकठक गैंग के बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।

ऐसे वारदातें अंजाम देता है ठकठक गैंग

डॉ. संजीव के साथ हुई घटना ठकठक गैंग की ही हरकत लग रही है। दिल्ली एनसीआर में इस गैंग का जबरदस्त आतंक है। इस गिरोह में कई युवक होते हैं। गिरोह के सभी सदस्य अपने शिकार के आसपास ही रहते हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में कार के शीशे पर ठकठक करते हैं या कार में गड़बड़ी होने की बात कहकर अपने शिकार का ध्यान भटकाते हैं। जैसे ही कार चालक बात करने के लिए कार का शीशा खोलता है या कार से नीचे उतरता है; तभी इनके साथी कार में रखा बैग, मोबाइल, लैपटॉप जैसे कीमती गजेट्स उड़ा लेते हैं और फुर्र हो जाते हैं।

इन हालात में ये सावधानियां जरूरी

इन हालात से बचने के लिए घर से बाहर निकलकर सावधानी बरतनी निहायत ही जरूरी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में शीशे खुले रखकर कार नहीं चलाएं। कीमती सामान कार की सीट और डैशबोर्ड पर नहीं रखें। कार के सभी दरवाजे लॉक रखें। अचानक शीशे या कार पर ठकठक की आवाज करने वाले युवक-युवती से सावधान रहें। कोई युवक टायर पंक्चर होने का इशारा करे तो भी सावधान रहें।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img