03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

80 हजार साल बाद बेंगलुरु के आसमान में दो दिन से दिख रहा अद्भुत इंद्रधनुषीय दृश्य

Spread the love

खगोलशास्त्रियों  का दावा: पृथ्वी से 129.6 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित धूमकेतु के गुजरने की वजह से अनोखा नज़ारा

कल 2 अक्तूबर तक हैदराबाद के आसमान में भी दिख सकता है ऐसा ही अनूठा इंद्रधनुष

By Ganesh ‘Pathik’

एफएनएन ब्यूरो, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बंगलुरु के आसमान में पिछले दो दिन से सुबह-सवेरे इंद्रधनुष जैसी रंग-बिरंगी रोशनी देखी जा रही है। इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोग रात तीसरे पहर ही नींद का मोह छोड़कर जाग जा रहे हैं। हालांकि इसके रंग इंद्रधनुष से कहीं ज्यादा गहरे और अलग तरह के हैं।

आसमान में दिख रहे इस इंद्रधनुषीय आकार में गुलाबी, हरा और पीला रंग साफ देखे जा रहे हैं। कुछ लोग इसे वायुमंडलीय अद्भुत घटना बता रहे हैं। उनका दावा है कि बेंगलुरु के ऊपर से गुजर रहे धूमकेतु की वजह से ही इंद्रधनुषीय आकार की यह रंग-बिरंगी रोशनी दिख रही है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भविष्य में इस दृश्य को बड़े अनिष्ट की दैवीय चेतावनी करार दे रहे हैं।

हालांकि, वैज्ञानिकों की मानें तो धूमकेतु C/2023 A3 (Tsuchinshan-Atlas/ त्सुचिनशान-एटीएलएएस) की वजह से ही यह दुर्लभ नजारा दिख रहा है।‌ यह धूमकेतु हाल ही में धरती के करीब से गुजरा था। कहा जा रहा है कि तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के लोग भी दो अक्टूबर तक इस अनोखे इंद्रधनुष की झलक देख सकते हैं।

एस्ट्रो फ़ोटोग्राफ़र उपेंद्र पिनेली के दावे पर यकीन करें तो धूमकेतु C/2023 A3 की खोज 9 जनवरी 2023 को चीन में पर्पल माउंटेन ऑब्जर्वेटरी ने की थी। यह धूमकेतु 80,000 से अधिक वर्षों के बाद सौरमंडल का चक्कर लगा रहा है। यह धूमकेतु पृथ्वी से लगभग 129.6 मिलियन किलोमीटर दूर है और वर्तमान में सेक्स्टन्स तारामंडल में स्थित है। पिछले दो दिनों से बंगलुरु के पेशेवर और शौकिया फ़ोटोग्राफ़र इस रहस्यमयी रोशनी और इंद्रधनुषी आसमान की बहुत सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img