03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली कॉलेज के कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा रालोद में हुए शामिल

Spread the love

फूलमालाओं से लादकर पार्टी नेताओं ने किया शानदार स्वागत 

एफएनएन ब्यूरो, बरेली।  राष्ट्रीय लोकदल बरेली जिला इकाई की रविवार को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक के मुख्य आतिथ्य और जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बरेली कॉलेज के कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्रा को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। 

श्री मिश्रा ने रालोद की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की कार्यशैली से प्रभावित होकर मंच से पार्टी की सदस्यता लेने पर सहमति जताई।

रालोद प्रदेश सचिव सर्वेश पाठक और जिलाध्यक्ष मोहम्मद मतलूब ने ने श्री मिश्रा और उनके बहुत से साथियों को रालोद का झंडा भेंटकर और पार्टी का पटका पहनाकर और फूलमालाओं से लादकर विधिवत् सदस्यता दिलवाई। वक्ताओं ने अपने भाषणों में उम्मीद जताई कि जितेंद्र मिश्रा के आने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।

बैठक में रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजवीर उपाध्याय, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष गीता सिन्हा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शाहनबाज खान आदि ने भी विचार रखे। महानगर अध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया। तौफीक मंसूरी, चाँद बाबू, बिजेंद्र सिंह चौहान, रामपाल सिंह, चौधरी बिजेंद्र सिंह, चंद्र शेखर, निर्मल विनती, शाकिर मंसूरी, मो वाहिद, वीरेंद्र पाल गंगवार,अतहर अली, सुशील पॉल, एडमिन प्रेम, अब्बास, जाफ़र खान, मनोज मिश्रा, जुनैद सहित अन्य अनेक पदाधिकारी-कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img