03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

एटा के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका और शिक्षामित्र में मारपीट, एफआईआर दर्ज

Spread the love

आरोपी शिक्षामित्र हिरासत में, प्रधानाध्यापिका पर भी शिक्षामित्र को थप्पड़ मारने का इल्ज़ाम

एफएनएन ब्यूरो, एटा। जनपद एटा की जलेसर तहसील के गांव सराय नीम में सोमवार सुबह प्राथमिक विद्यालय खोलने को लेकर कहासुनी के बीच प्रधानाध्यापिका ने शिक्षामित्र को थप्पड़ मार दिया। बाद में दोनों के बीच खूब मारपीट हुई। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मारपीट के आरोपी शिक्षामित्र को हिरासत में ले लिया है।

सराय नीम प्राथमिक विद्यालय में ही कार्यरत एक अन्य शिक्षामित्र पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापक संगीता रानी विद्यालय के स्टाफ से अक्सर बदसलूकी करती हैं। यहां तक कि कई बार तो गाली गलौज पर भी उतर आती हैं। आज सोमवार को प्रौढ़ शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय में नवसाक्षरों  की परीक्षा का कार्यक्रम था। करीब 9:00 बजे शिक्षामित्र भंवर सिंह विद्यालय पहुंच गए थे लेकिन मेन गेट और अंदर के कक्षों की चाबियां नहीं होने के कारण विद्यालय के बाहर बैठे हुए थे। आधा घंटे बाद संगीता रानी विद्यालय पहुंची और पूछने लगीं कि विद्यालय अभी तक क्यों नहीं खोला? भंवर सिंह ने चाबी नहीं होने की बात कही। तभी प्रधानाध्यापिका संगीता रानी ने भंवर सिंह पर हाथ छोड़ दिया और दोनों के बीच मारपीट होने लगी।

इस घटनाक्रम का वीडियो भी वहां खड़े लोगों में से एक ने अपने मोबाइल फोन पर बना लिया। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर प्रधानाध्यापिका संगीता रानी ने जलेसर कोतवाली में तहरीर देकर शिक्षामित्र भंवर सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने प्रधानाध्यापिका की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी शिक्षामित्र भंवर सिंह को हिरासत में भी ले लिया है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img