03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फतेहगंज पश्चिमी रहपुरा रोड पर बना डाला कूड़ा-कचरे का पहाड़

भीषण गंदगी और बदबू से स्कूली बच्चे, राहगीर और आसपास की बस्तियों के बाशिंदे बेहाल, हुक्मरान बेफिक्र

गणेश ‘पथिक’-एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले कई वर्षों से देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और उनके नारे “स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत” की हकीकत देखनी हो तो कस्बा फतेहगंज पश्चिमी चले आइए। यहां आपको कदम-कदम पर और खास तौर पर पूर्व सांसद और वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा गोद लिए गांव रहपुरा जागीर के मुख्य मार्ग पर इस नारे की धज्जियां उड़ती हुई साफ दिख जाएंगी।‌ चिंता और आक्रोश की वजह यह है कि ये धज्जियां कोई और नहीं नगर पंचायत की चेयरमैन और ईओ की लगातार अनदेखी के चलते सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा ही उड़ाई जा रही हैं।‌

हाईवे अंडरपास से 100 मीटर दूर रहपुरा जागीर-चिटौली रोड पर नगर पंचायत के सफाई कर्मियों द्वारा सड़क किनारे खुले में डाले जा रहे कूड़ा-कचरा का अम्बार जरूर दिख जाएगा। लंबे अरसे से रोजाना डाले जा रहे इस कचरे के ढेर से उठती बदबू से बचने के लिए आप रूमाल से नाक-मुंह ढंकने की चाहे कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन भयंकर बदबू आपको बेहाल करके ही छोड़ेगी। अब सोचिए कि कचरे के अम्बार से उठती इस नाकफोड़ बदबू से इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों, यात्रियों, स्कूली बच्चों और आसपास बस्तियों में रह रहे लोगों का क्या हाल होता होगा लेकिन हाकिम सब मस्त हैं।

बताने की जरूरत नहीं कि इस जहरीले कचरे को खाकर आवारा भटकतीं भूखी-प्यासी गौमाताएं भी बीमार पड़ रही हैं। नगर में गौशाला बनी हुई है लेकिन सड़कों और घने सब्जी बाजार में इधर-उधर मुंह मारते तथा लोगों पर हमले कर उन्हें चोटिल करते गो वंशीय मवेशियों को पकड़कर गौशाला में भेजने की भी किसी को फुरसत नहीं है। गंदगी के ढेरों के बीच गौशाला तक आने-जाने का रास्ता भी बाधित है।

रहपुरा जागीर में 1.80 करोड़ रुपये की लागत से बनवाई गई गौशाला में चारे के नाम पर खुला भ्रष्टाचार होने के गंभीर आरोप भी अक्सर लगते ही रहे हैं। कूड़ा निस्तारण केंद्र भी ठिरिया खेतल में अनुपयोगी स्थल पर बनवाया गया है। नगर में व्याप्त गंदगी के कारण जानलेवा संक्रामक बीमारियां भी उत्पन्न हो रही हैं।‌ कूड़े के ढेर में घूम रहे कुत्ते, गाय, सुअर अपने पैरों से गंदगी और बीमारियां लाकर पूरे कस्बे में फैला रहे हैं लेकिन कर्ता-धर्ता खामोश हैं। व्यापारी सचिन चौहान बताते हैं कि नगर पंचायत में कई बार शिकायतें कर चुके हैं लेकिन सुनवाई होती ही नहीं है।

भाजपा नेता और व्यापारी सचिन चौहान ने इस समस्या के निराकरण के लिए 18 सितंबर को उत्तर प्रदेश सरकार के ऑनलाइन पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत भी दर्ज कराई है। उनके साथ वार्ड 4 सभासद धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, भिटौरा वार्ड के सभासद अबोध सिंह और नौगवां सभासद कृपाल सिंह भी रहे।

Hot this week

Rudraprayag में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना का CM धामी ने किया निरीक्षण, जाम से मिलेगी राहत

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img