गणेश 'पथिक'-एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पिछले कई वर्षों से देश भर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान और उनके नारे "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत" की हकीकत देखनी हो तो कस्बा फतेहगंज पश्चिमी चले आइए। यहां आपको कदम-कदम पर और खास तौर पर पूर्व सांसद और वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा गोद लिए गांव रहपुरा जागीर के मुख्य मार्ग पर इस नारे की धज्जियां उड़ती हुई साफ दिख जाएंगी।