03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रयागराज में कोचिंग संचालक से मांगी रंगदारी, एक करोड़ वरना जान से मार देंगे…

Spread the love

एफएनएन, प्रयागराज: प्रयागराज के टैगोर टाउन इलाके में कोचिंग संचालक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जॉर्ज टाउन थाना में चार नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सहायक पुलिस आयुक्त (कर्नलगंज) राजीव कुमार ने बताया कि बुलंदशहर जिला निवासी विवेक कुमार की शिकायत पर चार युवकों- राहुल सिंह परिहार, बादल सिंह, प्रवीण शुक्ला और सौरव तिवारी एवं 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (2), 131, 308, 352 और 351 (3) के तहत मंगलवार को मामला दर्ज किया गया।

शिकायत के मुताबिक, ‘‘विवेक कुमार की कोचिंग में चार सितंबर की शाम कुछ असामाजिक तत्व घुस आए और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हुए 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। घटना के दिन विवेक कोचिंग में मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों ने जब फोन पर उन्हें घटना की सूचना दी तो उन्होंने किसी का मजाक समझकर इसे टाल दिया।’’

शिकायती पत्र में कहा गया है, ‘‘10 सितंबर की शाम फिर वही 15-20 व्यक्ति कोचिंग में घुस आए और गाली गलौज करते हुए कहा कि एक सप्ताह में 50 लाख रुपये नहीं दिया, अब एक करोड़ रुपये दो, वरना जान से मार देंगे।’’ कुमार ने शिकायत में कहा, ‘‘एक व्यक्ति ने कोचिंग बंद करने की धमकी देते हुए दूसरे व्यक्ति से कहा कि पेट्रोल की केन लेकर आओ, अभी इस कोचिंग में आग लगाता हूं।’’

कुमार ने कहा, ‘मेरे अनुनय विनय करने पर वे एक सप्ताह की मोहलत देकर चले गए।’’ एसीपी कर्नलगंज राजीव कुमार ने बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपी युवकों में से कुछ और कोचिंग संचालक विवेक एक दूसरे को जानते थे। आगे जांच में चीजें और स्पष्ट होंगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Also read- औरैया जिला अधिकारी द्वारा गरीब फरियादी के साथ DM का ऐसा प्रेम…सोशल मीडिया पर Viral

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img