03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बदरीनाथ धाम की चोटियों पर मानसून सीजन की पहली बर्फबारी, ठंड बढ़ी.. लेकिन दिखा खूबसूरत नज़ारा

Spread the love

एफएनएन,चमोली (गोपेश्वर)-उत्तराखंड। मंगलवार रात में बारिश के बाद बुधवार सुबह बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर मानसून सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फवारी से बदरीनाथ धाम में ठंड बढ़ गई है।

बदरीनाथ धाम की ऊंची चोटियों के अलावा माणा क्षेत्र के पास भी बर्फबारी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से काफी तबाही मची है। उत्तराखंड में मानसून अंतिम चरण में है लेकिन विदाई से पहले राज्य के पर्वतीय जिलों में मौसम अपने तेवर दिखा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 11 से 14 सितंबर तक प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत दी है कि संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ ही रात में भी सतर्कता बरतें।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार आज (बुधवार) को हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया। वहां तेज गर्जना के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। देहरादून, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img