03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमेठी; क्षेत्र में पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी

Spread the love

एफएनएन, अमेठी: उत्तर प्रदेश में अमेठी के जायस क्षेत्र में पानी को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र अंतर्गत पूरे गंगाराम निवासी राम देव (25) को रविवार देर शाम आधा दर्जन लोगों ने पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। आनन फानन में परिजन घायल युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानिए, क्या है पूरा मामला?

परिजनों के अनुसार मृतक का पड़ोसियों से सरकारी नल से पानी भरने को लेकर विवाद चल रहा था और इसी विवाद के चलते लाठी डंडों से पीट-पीट कर दंबगों ने हत्या कर दी। मृतक की पत्नी माधुरी ने बताया कि सरकारी नल में पानी भरने को लेकर आए दिन उसके घर के सामने के लोग विवाद करते थे। जब उसके पति पानी भरने जाते थे तो गाली गलौज करने लग जाते थे।

पानी के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

बताया जा रहा है कि रविवार शाम जब माधुरी के पति वापस आ रहे थे तो पड़ोस के कई लोगों ने मिलकर लाठी डंडों के साथ उनके ऊपर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई अजय सिंह ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिलीं थी। मामले में जायस थाने में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also read- रायबरेली; पैसों से भरा बैग लौटाने वाले युवक को भेजा जेल, एसपी ने कराई जांच तो युवक निकला निर्दोष

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img