पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी; मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया

एफएनएन, पटना: राजधानी पटना में बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा की अपराधियों ने आज सुबह 4 बजे गोली मारकर हत्या कर दी। भाजपा नेता के मर्डर से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना  सिटी के मंगल तालाब के पास मनोज कमलिया गेट की है। मृतक की पहचान बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा के रूप में की गई है। घटना सुबह 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। श्याम सुन्दर ऑटो लेने पहुंचे थे तभी कुछ बदमाशों ने उनके गले से चेन छीनने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने गोली मार दी। श्याम सुन्दर पटना सिटी के नगर मंडल अध्यक्ष पद पर थे।

इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति हैं जिनका नाम मुन्ना शर्मा है उनकी अपराधियों ने हत्या कर दी है। उनके परिजन अस्पताल ले गए थे लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।

Also read- Lucknow News: तालाब थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img