03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

निकिता हत्याकांड को लेकर बुलाई महा पंचायत में हंगामा

  • नेशनल हाईवे जाम किया, होटल में तोड़फोड़, पथराव, भारी फोसॅ तैनात

एफएनएन, फरीदाबाद : बल्लभगढ़ के दशहरा मैदान में निकिता हत्याकांड को लेकर आज महापंचायत बुलाई गई है। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ ही निकिता के परिजन भी वहां मौजूद हैं। दशहरा मैदान में अभी पंचायत चल ही रही थी कि इस बीच कुछ अन्य संगठन के लोग यह कहकर नारेबाजी करने लगे कि हत्याकांड का राजनीतिकरण हो रहा है। उन्होंने भाजपाई और कांग्रेसियों पर इस मामले के राजनीतिकरण किए जाने का आरोप लगाया और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद यह विभिन्न दल बल्लभगढ़ में हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। हाईवे पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस कभी भी यहां लाठीचार्ज कर सकती है। फरीदाबाद जिले की पुलिस लाइन की सभी फोर्स बल्लभगढ़ के लिए रवाना हो गई है। सभी थाने और क्राइम ब्रांच अधिकारियों को बल्लभगढ़ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने अचानक ही एक होटल में तोड़फोड़ शुरू कर दी जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि दूसरे समुदाय के करीब 20-25 युवकों ने पुलिस और प्रदर्शन कर रहे लोगों पर भी पथराव किया।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img