03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली, हरियाणा की जेलों में कैदियों की मौत पर अब आश्रितों को 7.5 लाख रुपये मुआवजा

दिल्ली सरकार ने LG को मंजूरी के वास्ते भेजा प्रस्ताव, गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने पोस्ट कर दी जानकारी

एफएनएन,नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अब राजधानी की जेलों में बंद कैदियों की अस्वाभाविक मौत होने पर उनके परिजनों और कानूनी वारिसों को साढ़े सात लाख रुपये मुआवजा देने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, कैदियों की मौत के लिए जिम्मेदार जेल अधिकारियों से वसूली भी की जाएगी।इस प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी के लिए भेजा गया है।”

दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर यह मह़़्त्त्वपूर्ण जानकारी दी है। गृह मंत्री श्री गहलोत ने बताया कि यह निर्णय जेल प्रणाली के भीतर न्याय और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई नई नीति का हिस्सा है।

मंत्री ने आगे लिखा, ”यह फैसला उन सभी कैदियों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है जिनकी मृत्यु अस्वाभाविक परिस्थितियों में जेल में हो जाती है। साथ ही जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की दिशा में भी यह निर्णय मील का पत्थर साबित होगा।

हरियाणा राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य (फाइल फोटो)

हरियाणा की जेलों में कैदी की अस्वाभविक मृत्यु पर मुआवजे की व्यवस्था तीन साल से

चंडीगढ़। हरियाणा में तो पिछले लगभग तीन साल से जेलों में कैदियों की अप्राकृतिक मौत पर उनके आश्रितों को 7.50 लाख रुपये मुआवजा देने की व्यवस्था है। साथ ही कैदी के सुसाइड कर लेने पर उसके परिवार को राज्य सरकार पांच लाख रुपये मुआवजा दे रही है। 

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img