03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किसान को गेम में 16 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर 8 लाख 50 हजार ठगे ; 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

एफएनएन, मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में एक किसान को गेम में 16 लाख रुपये जीतने का झांसा देकर आठ लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस ने दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के किरारी निवासी पप्पू किसान हैं। उसने मझोला थाने में बुद्धि विहार निवासी अमर पाल, उसके साथी मनोज और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें पीड़ित ने बताया कि उसके गांव में अमरपाल अपने तीन साथियों के साथ पहुंचा और उसने पप्पू से कहा कि वह जमीन खरीदना चाहता है। आरोपी ने खुद को सरकारी टीचर बताया था। इसके बाद आरोपियों ने बातचीत करने के बहाने पप्पू को मुरादाबाद बुला लिया था। यहांआरोपियों ने उसे एक मकान में बैठा लिया।

आरोपियों ने बताया कि अभी बाबू जी बाहर से आए हैं वह आराम कर रहे हैं। तब तक हम लोग एक गेम खेलते हैं। लेकिन पप्पू ने गेम खेलने से इन्कार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने पप्पू को कोल्ड ड्रिंग पिला दी। इसके बाद वह नशे में हो गया। तब आरोपियों ने उसे गेम खिलवाया।

इसके बाद आरोपियों ने कहा कि पप्पू तुम 16 लाख रुपये जीत गए हैं लेकिन, यह 16 लाख रुपये तब ही दिए जाएंगे जब तुम 10 लाख रुपये दिखा दोगे। पीड़ित अपने गांव गया और अपनी जमीन और अपनी पत्नी के गहने बेचकर आठ लाख 50 हजार रुपये जुटा लिए। इसके बाद वह आराेपियों के बताए पते पर रकम लेकर पहुंच गया। यहां आरोपियों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीन लिया और इसके बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Also read- गंगा प्रदूषण केस: उत्तराखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक

Hot this week

Dehradun में स्कूल के बाहर युवकों की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल; दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के...

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img