03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गंगा प्रदूषण केस: उत्तराखंड सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: एनजीटी के आदेश पर लगाई रोक

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा प्रदूषण केस में उत्तराखंड सरकार को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस राज्य के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने के नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। एनजीटी द्वारा गंगा नदी को प्रदूषित होने से रोकने में नाकाम रहने पर उत्तराखंड सरकार के संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने और दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

गंगा में सीवेज बहाव को रोकने में नाकामी पर दिया था आदेश
एनजीटी की जांच में पुष्टि हुई थी कि उत्तराखंड के संबंधित अधिकारी गंगा नदी में अनुपचारित सीवेज के बहाव को रोकने में विफल रहे थे। एनजीटी ने 9 फरवरी को 2024 को केंद्र और उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नोटिस जारी कर गंगा में अनुपचारित सीवेज के बहाव को रोकने के लिए उचित कार्रवाई नहीं करने और “मूक दर्शक” बने रहने पर कड़ी फटकार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट दिसंबर में करेगा इस मामले में अगली सुनवाई

151 पन्नों के आदेश में ट्रिब्यूनल ने उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूकेपीसीबी) के जिम्मेदार सरकारी अधिकारियों और विभागाध्यक्षों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू करके दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने इस मामले में अगली सुनवाई दिसंबर के दूसरे सप्ताह में करना तय किया है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img