एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गंगा प्रदूषण केस में उत्तराखंड सरकार को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में इस राज्य के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने के नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।