03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मौतों पर मौतें पर स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह, कहा – करीब 20 लोग स्वाभाविक मौत मरे

Spread the love

एफएनएन, बरेली : जिला मुख्यालय से लगभग 25 किलोमीटर दूर पर मजनुपुर ग्राम पंचायत इन दिनों चर्चा में है। यहां लगभग दो माह में करीब 20 लोग संदिग्ध बुखार से मार चुके हैं। सैकड़ों लोग अस्पतालों में भर्ती है। क्षेत्र में दहशत है लेकिन स्वास्थ्य विभाग का बयान चौंकाने वाला है। विभाग की माने तो सभी मौतें स्वाभाविक है।शुक्रवार को जब एफएनएन की टीम गांव में पहुंची तो सच सामने आ गया। ग्रामवासियों ने बताया कि सभी का इलाज शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में कराया गया था। वहां के डाक्टरों ने डेंगू की चपेट में आने के कारण प्लेटलेट कम होना मौत का कारण बताया है। वहीं सीएमओ डा. विनीत शुक्ला का कहना है कि सभी मौत स्वभाभिक है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में डेंगू के एक या दो ही प्रकरण ही आए है। गांव के पूर्व प्रधान निहालुदीन ने बताया कि उन्होंने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व ही अपने बेटे और गांव के लोगों को सीएमओ के पास भेजा था और इस रहस्यमय बुखार की जानकारी दी थी। उसके बाद ब्लाॅक स्तर से डाक्टरों की टीम गांव में आई और कुछ दवा का वितरण कर चली गई। उन्होंने कहा कि अभी तक गांव में न तो छिड़काव किया गया और न ही कोई सफाई व्यवस्था कारई गई है। उन्होंने कहा कि हर रोज किसी न किसी घर से जनाजा उठ रहा है। गब्बर मियां ने बताया कि 29 तारीख की शाम उनके भतीजे 15 वर्षीय साहिल की भी रहस्यमय बीमारी से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गांव में अभी तक 16 लोगों की मौत रहस्यमय बुखार से मौत हो चुकी है। चार अन्य अलग-अलग बीमारी से मौत हुई है। स्थानीय लोगों का कहना कि पिछले काफी वक्त से गांव में डेंगू जैसे गंभीर बुखार का कहर जारी है। जिसके डर से लोगो ने गांव भी छोड़ दिया और पलायन करने को मजबूर हैं।

Hot this week

Haldwani Base अस्पताल की इमरजेंसी में हमला, घायल युवक के साथी पर धारदार हथियार से वार

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी के बेस अस्पताल में उस...

Rahul Gandhi का छात्र संवाद राजनीतिक ड्रामा, युवाओं का समय किया बर्बाद: महेंद्र भट्ट

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र...

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img