03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमिका से मिलने के लिए पहना बुर्का, भीड़ ने नकाब हटवाया तो सब हैरान रह गए

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद: प्रेमिका से मिलने की चाह ने एक युवक को महिला बनने पर मजबूर कर दिया और परिणाम ऐसा मिला कि जिसकी उसे उम्मीद भी नहीं थी। दरअसल, यूपी के मुरादाबाद जिले में एक प्रेमी बुर्का पहना और महिला बनकर प्रेमिका के घर जाने लगा। युवक के चलने केो तरीके को लेकर आसपास के लोगों को उसके ऊपर शक हो गया। भीड़ ने युवक से नकाब हटवाया तो सब हैरान रह गए। कुछ लोगों ने युवक को बच्‍चा चोर समझकर उसकी पिटाई भी कर दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि यह घटना जिले के भोजपुर इलाके की है। गत शनिवार को एक युवक बुर्का पहनकर अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। मोहल्‍ले वाले को उसके चलने का अंदाज कुछ अजीब लगा तो उसे रोककर पूछताछ करने लगे। उससे आधार कार्ड मांगा, लेकिन उसने मना कर दिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम चांद उर्फ भूरा बताया। वह डीलारी थाना इलाके के अकबरपुर गांव में रहता है और प्रेमिका से मिलने पीपलसान आया था। किसी को उसके ऊपर शक ना हो, इसलिए उसने बुर्का पहन रखा था।

बेल्‍ट में लगा मिला गैस लाइटर
पुलिस ने बताया कि युवक के पास से तमंचे की शक्‍ल में गैस लाइटर मिला है। इसे उसने बेल्‍ट में लगा रखा था। युवक से पूछताछ की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी। वह पीपलसान इलाके में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। मर्दाना चाल की वजह से वह लोगों की नजर में आ गया।

Also read- चमोली में भारी बारिश के कारण नदियां व नाले भारी उफान पर; इसी के साथ कई मकान मलबे के नीचे दब गए

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img