03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उर्से रज़वी और पुलिस भर्ती परीक्षा के वास्ते बरेली से होकर चलेंगी कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली की विश्व प्रसिद्ध दरगाह-ए-आला हजरत में तीन रोजा उर्से रज़वी और प्रदेश स्तरीय पुलिस भर्ती परीक्षा को देखते हुए जायरीन और अफ्यर्थियों की सुविधा के लिए इज्जतनगर रेल मंडल द्वारा जुमेरात 29 अगस्त से अगले चार दिन तक कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

आला हजरत उर्स के दौरान दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन 29 अगस्त से एक सितंबर तक इज्जतनगर-काशीपुर और बरेली सिटी पीलीभीत के बीच होगा। मंगलवार को इन ट्रेनों की समय सारिणी भी जारी कर दी गई है।

05125 इज्जतनगर-काशीपुर उर्स विशेष ट्रेन 29 से 31 अगस्त तक इज्जतनगर से दोपहर 1:45 बजे चलेगी। यहां से भोजीपुरा, देवरनियां, रिछा, बहेड़ी, किच्छा, पंतनगर, लालकुआं, रुद्रपुर, बाजपुर होते हुए शाम 5:46 बजे काशीपुर पहुंचेगी। वापसी में 05126 काशीपुर-इज्जतनगर उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त से एक सितंबर तक सुबह चार बजे काशीपुर से चलकर आठ बजे इज्जतनगर पहुंचेगी।

05139 बरेली सिटी-पीलीभीत उर्स विशेष ट्रेन 29 से 31 अगस्त तक बरेली सिटी से शाम 4:40 बजे चलने के बाद इज्जतनगर, भोजीपुरा, दिबनापुर, सेंथल, बिजौरिया, शाही, ललौरीखेड़ा होते हुए शाम 6:20 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। वापसी में 05140 पीलीभीत-बरेली सिटी उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त से एक सितंबर तक पीलीभीत से शाम 6:35 बजे चलने के बाद रात 7:55 बजे बरेली आएगी।

बरेली-लखनऊ, मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर भी चार उर्स स्पेशल ट्रेनें

उत्तर रेलवे उर्से रज़वी के दौरान बरेली-लखनऊ, मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर भी चार उर्स स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। 04370 मुरादाबाद-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त को मुरादाबाद से दोपहर 2:25 बजे चलने के बाद रामपुर होते हुए चार बजे बरेली जाएगी। यहां से शाहजहांपुर, हरदोई होते हुए 7:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

04372 लखनऊ-मुरादाबाद उर्स विशेष ट्रेन 31 अगस्त को शाम सात मुरादाबाद से चलने के बाद रामपुर होते हुए रात 9:05 बजे बरेली जाएगी और रात एक बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04308 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 30 अगस्त को दोपहर दो बजे बरेली से चलने के बाद शाम 5:55 बजे लखनऊ और 04310 बरेली-लखनऊ उर्स विशेष ट्रेन 31 अगस्त को बरेली से शाम 7:20 बजे चलने के बाद रात 11:05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

सहारनपुर-लखनऊ रूट पर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रेलवे 29 और 30 अगस्त को परीक्षा विशेष ट्रेन के भी दो फेरे चलाएगा। इससे पहले रेलवे अलग-अलग रूटों पर 13 परीक्षा विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। 04520 सहारनपुर-लखनऊ परीक्षा विशेष ट्रेन शाम 6:20 बजे सहारनपुर से चलने के बाद रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए रात 11:12 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद रात 12:20 बजे शाहजहांपुर, 1:10 बजे हरदोई, 1:35 बजे बालामऊ और 2:55 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Khatima Dharmantaran के 3 मामलों पर बड़ी कार्रवाई, SSP ने SIT गठित कर शुरू कराई जांच

खटीमा में धर्मांतरण के 3 मामलों पर पुलिस का...

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img